Breaking News

बदायूँ: समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफ़िल, कवियों व शायरों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

बदायूँ: समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफ़िल, कवियों व शायरों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

बदायूँ। नगर के मोहल्ला चौबे स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर परिसर में समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर ‘एक शाम दिनेश चंद्र शर्मा के नाम’ काव्य निशा कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। बदायूँ गौरव क्लब, दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के साहित्यकारों और समाजसेवियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शायर अहमद अमज़दी बदायूँनी, मुख्य अतिथि गीता शर्मा, शायर हिलाल बदायूँनी, भाजपा नेता व बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव पं. अमन मयंक शर्मा एवं समाजसेवी अशोक गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत स्व. दिनेश चंद्र शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में कवयित्री सरिता चौहान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद शुरू हुए काव्य पाठ में शायरों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।

पं. अमन मयंक शर्मा ने अपने पिता स्व. दिनेश चंद्र शर्मा को याद करते हुए भावुक स्वर में पढ़ा— “जब भी होता है कभी दिल जो परिशां मेरा, देख लेता हूं मैं तस्वीर तुम्हारी पापा।” उस्ताद शायर अहमद अमज़दी बदायूँनी, अंतर्राष्ट्रीय शायर हिलाल बदायूँनी, सुरेंद्र नाज, सुनील शर्मा समर्थ, शैलेन्द्र देव मिश्रा, राजवीर तरंग, अचिन मासूम, आकाश पाठक परौली, शम्स मुजाहिदी और ओजस्वी जौहरी सरल सहित अनेक कवियों व शायरों ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के दौरान वर्ष 2026 के लिए ‘समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सम्मान’ की घोषणा की गई। उस्ताद शायर अहमद अमज़दी बदायूँनी और शायर हिलाल बदायूँनी को साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में पं. अमन मयंक शर्मा ने संकल्प लिया कि वे अपने पिता की स्मृति में प्रतिवर्ष साहित्यिक और सामाजिक आयोजनों की परंपरा को इसी प्रकार निरंतर जारी रखेंगे।

कार्यक्रम का सफल संचालन कवि सुनील शर्मा समर्थ ने किया। इस अवसर पर गौरव पाठक, अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक, प्रज्ञा अमन मयंक पाठक, वैदिक पाठक, नियति मिश्रा, काव्या पाठक, काशी पाठक, माधुरी गुप्ता, राधा गुप्ता, अजय शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, नितिन तिवारी, सुमित मिश्रा, रमेश गुप्ता, लव गुप्ता, गिरीश कश्यप, आशीष गुप्ता एवं राजू शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!