Breaking News

चहनियां: टांडा-कैथी पीपा पुल आज रात से होगा बंद, गंगा पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा।

चहनियां: टांडा-कैथी पीपा पुल आज रात से होगा बंद, गंगा पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा

चंदौली। चहनियां और कैथी के बीच गंगा नदी पर बना पीपा पुल निर्धारित समय सीमा के अनुसार 15 जून की मध्यरात्रि से हटा दिया जाएगा। गंगा के जलस्तर में वृद्धि और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए प्रशासन ने पुल को हटाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बंद होने से मार्कण्डेय महादेव जाने वाले भक्तों और स्थानीय व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ना तय है।

टांडाकला और कैथी के बीच स्थित यह पीपा पुल फरवरी 2021 में क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों की मांग पर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयासों से बनवाया गया था, जिस पर नि:शुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहती है। प्रतिवर्ष बाढ़ का पानी घटने के बाद इसे लगाया जाता है और 15 जून को सुरक्षा के दृष्टिगत हटा दिया जाता है। पुल हटने के बाद वाराणसी या मार्कण्डेय महादेव जाने वाले लोगों को अब चौबेपुर होते हुए लंबा सफर तय करना होगा या नाव के सहारे गंगा पार करनी होगी।

घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से पुल हटाने के आदेश प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 जून की मध्यरात्रि से ही पीपा पुल को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। पुल के हटने की सूचना से स्थानीय निवासियों में चिंता है, क्योंकि इससे दैनिक कामकाज और धार्मिक यात्राओं के लिए आवागमन काफी दुभर हो जाएगा।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …