Breaking News

कासगंज: सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पितरों के तर्पण के लिए जुटी भीड़।

सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पितरों के तर्पण के लिए जुटी भीड़।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद की पावन तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर पहुंचकर पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान पूरा शूकरक्षेत्र हर-हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र गंगा में स्नान करने और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया और अपने आराध्य देवों की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गंगा घाटों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। घाटों पर तर्पण और पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे दिन चले इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।

बाइट- पुरुषोत्तम ( गंगा मंदिर पुजारी)

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!