Breaking News

पटियाली: राम लखन बने भीम आर्मी के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर।

राम लखन बने भीम आर्मी के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। भीम आर्मी संगठन ने विस्तार करते हुए पटियाली थाना क्षेत्र के गाँव नगला खिन्नी निवासी राम लखन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल के निर्देशन में प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र भास्कर ने एक पत्र जारी कर राम लखन को पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

राम लखन को यह जिम्मेदारी उनके लंबे समय से संगठन के प्रति दिखाए गए समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी भरे कार्यों को देखते हुए दी गई है। राम लखन उर्फ लखन प्रताप सिंह के इस पद पर आसीन होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों, संगठन के पदाधिकारियों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

अनेक लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय समर्थकों का मानना है कि राम लखन ने पिछले काफी समय से एक सच्चे सिपाही के रूप में संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के रतन प्रकाश, राजा बाबू, कैलाश चंद्र और मनोज कुमार सहित कई अन्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!