Breaking News

कासगंज का मान: अलीगढ़ मंडल अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयनित हुए अली इब्राहिम।

कासगंज का मान: अलीगढ़ मंडल अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयनित हुए अली इब्राहिम।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा स्थित यूबीएच स्पोर्ट्स अकादमी, गणेशपुर के होनहार खिलाड़ी अली इब्राहिम का अलीगढ़ मंडल की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन होने पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। अली की यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इस सफलता का श्रेय अकादमी के कोच मोहसिन और कोच आमिर के कुशल मार्गदर्शन को भी जाता है, जिन्होंने खिलाड़ियों को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अली इब्राहिम की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देने वालों में अतहर खान, साकिब, नसीम, वसीम, अशरफ, अकरम, कासिम, जमाल, अख्तर, कासिफ, हदीस और केके वशिष्ठ सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, परिजन एवं खेल प्रेमी शामिल रहे। सभी ने अली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी मेहनत के दम पर आगे चलकर प्रदेश और देश स्तर पर भी जनपद का नाम रोशन करेंगे। यूबीएच स्पोर्ट्स अकादमी परिवार ने भी अली इब्राहिम पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अली इब्राहिम की सफलता उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!