Breaking News

बिसौली: ई-पंजीकरण के खिलाफ बैनामा लेखकों का आक्रोश, रजिस्ट्री कार्यालय पर जड़ा ताला।

बिसौली: ई-पंजीकरण के खिलाफ बैनामा लेखकों का आक्रोश, रजिस्ट्री कार्यालय पर जड़ा ताला।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। तहसील में बैनामे की प्रस्तावित ई-पंजीकरण प्रक्रिया का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दस्तावेज लेखक संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में बैनामा लेखकों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर दी और सरकार की नई नीति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी लेखकों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला। लेखकों का आरोप है कि सरकार बैनामा लेखन के कार्य को निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो इससे न केवल उनका काम प्रभावित होगा, बल्कि उनके सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ई-पंजीकरण के विरोध में पहले ही तहसील बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल रखा है। अब बैनामा लेखकों के इस प्रदर्शन से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। लेखकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ई-पंजीकरण के आदेशों को अव्यावहारिक बताते हुए इसे पूरी तरह निरस्त करने की मांग की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!