Breaking News

बिसौली: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में उतरे अधिवक्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

बिसौली: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में उतरे अधिवक्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। तहसील बार एसोसिएशन ने प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था का कड़ा विरोध किया है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को सौंपा।

​बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने नई व्यवस्था को पूरी तरह से अव्यावहारिक बताते हुए इसे अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के हितों पर सीधा कुठाराघात करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो इससे न केवल अदालती कामकाज प्रभावित होगा, बल्कि दस्तावेज लेखन के कार्य से जुड़े हजारों लोगों की आजीविका भी छिन जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे बेरोजगारी का संकट गहराएगा।

​अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रीकरण के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और पुरानी व्यवस्था को ही यथावत संचालित रखा जाए।

​इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, शिवशंकर पाठक, के.पी. सिंह, भेषज शरण शर्मा, राजेश भारद्वाज, गजेन्द्र यादव, भविष्य सिंह, योगेश मौर्य, मो. नाजिम खान, हृदेश शर्मा, सचिन सक्सेना, राजीव सक्सेना, अखिलेश यादव, हरिओम शर्मा, विवेक तिवारी, विनय कुमार, राजीव दुबे, योगेश यादव, सुनील चौहान, सत्यपाल यादव, अजीत यादव, मुनेन्द्र यादव, नवीन कुमार शर्मा, रोहित कुमार शर्मा, प्राणभ्रत शर्मा, सुधीर उपाध्याय, मो. सलीम और युधिष्ठिर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!