Breaking News

बदायूं: वरिष्ठ समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा को पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सेवा कार्यों का रहा तांता।

वरिष्ठ समाजसेवी स्व. दिनेश चंद्र शर्मा को पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सेवा कार्यों का रहा तांता।

बदायूं: बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक और वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित कर उन्हें याद किया गया। बदायूं गौरव क्लब, पं. दिनेश चंद्र शर्मा स्मृति सेवा समिति और बदायूं गौरव महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत उनके आवास से हुई, जहां भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा और गौरव पाठक ने वेदपाठी ब्राह्मणों को वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा और सह-सचिव गौरव पाठक ने बताया कि उनके संरक्षक रहे स्व. दिनेश चंद्र शर्मा के आदर्शों पर चलते हुए निर्धन वर्ग और ब्राह्मणों को वस्त्र वितरित किए गए।

 

सेवा कार्यों की श्रृंखला में टिकटगंज स्थित कोठी वाले मंदिर के निकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक राहगीरों व स्थानीय लोगों के लिए शरबत और अल्पाहार का वितरण किया गया। तत्पश्चात, दातागंज रोड स्थित गुरुकुल में अध्यनरत छात्रों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। इसी परिसर में प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए बेलपत्र, शमीपत्र, तुलसी, पीपल और बरगद के पौधों का रोपण किया गया।

गौ-सेवा के क्रम में पदाधिकारियों ने ब्रह्मदत्त गौशाला पहुंचकर गौवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाया, साथ ही सूरजकुंड में मछलियों को दाना डाला गया। अंत में, स्मृति सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने संकल्प लिया कि स्व. दिनेश चंद्र शर्मा की स्मृति में निरंतर सेवा कार्य किए जाते रहेंगे। सह-सचिव गौरव पाठक ने उनके जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया, वहीं महिला अध्यक्ष गीता शर्मा ने मानव सेवा को सर्वोपरि बताते हुए सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. दिनेश चंद्र शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक, प्रज्ञा, नियति मिश्रा, काव्या पाठक, वैदिक पाठक, काशी पाठक, अजय शर्मा, नितिन तिवारी, शिवकांत शर्मा, रमेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, शशांक शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, सुमित मिश्रा, हर्ष श्रीवास्तव, सुमित शंखधार, विपिन शर्मा, लव गुप्ता, अचिन मासूम, विमको, सोनू शर्मा और मधुरानंद शर्मा सहित नगर के तमाम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!