Breaking News

गंजडुंडवारा में रामलीला महोत्सव समिति का गठन: अमित प्रकाश महाजन बने अध्यक्ष।

गंजडुंडवारा में रामलीला महोत्सव समिति का गठन: अमित प्रकाश महाजन बने अध्यक्ष।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

गंजडुंडवारा, कासगंज। कस्बा स्थित बाग पंचायती में रविवार की शाम आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक और चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों और रामलीला प्रेमियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया।

चुनावी प्रक्रिया के उपरांत अमित प्रकाश महाजन को रामलीला महोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही सचिन गुप्ता (गंगा ईंट वाले) को मंत्री और शशांक शेखर राठौर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होते ही सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने हर्ष के साथ उनका स्वागत किया।

बैठक में आगामी रामलीला महोत्सव को और अधिक भव्य, आकर्षक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आदर्शों को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन पूर्व के वर्षों की तुलना में अधिक गरिमामयी और सफल होगा।

इस अवसर पर प्रमोद यादव, चंद्रपाल माथुर, पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता, पंकज सोलंकी, हरिओम गुप्ता, अनूप शर्मा, किशन दिवाकर, गौरव गुप्ता, नितिन गुप्ता, विनम्र गुप्ता और अनुग्रह गुप्ता सहित नगर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ बैठक का समापन हुआ।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!