Breaking News

कासगंज में भाजपा ने मनाई केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर जोर।

कासगंज में भाजपा ने मनाई केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर जोर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज केंद्र सरकार के “12 साल विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जबकि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं समेत समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका सीधा लाभ देश के करोड़ों आम नागरिकों को प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर और ब्रजेश उपाध्याय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थाओं में स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!