Breaking News

कासगंज: रोडवेज बसों की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 36 यात्री घायल।

कासगंज: रोडवेज बसों की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 36 यात्री घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सोरों कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने राजस्थान (भरतपुर डिपो) और उत्तर प्रदेश (एटा डिपो) की रोडवेज बसों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल हो गए।

गंगा स्नान को जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, भरतपुर डिपो की बस में सवार अधिकांश यात्री गंगा स्नान के लिए कासगंज की तीर्थ नगरी सोरों जा रहे थे। सुबह के समय हुई इस भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

मृतकों की पहचान और घायलों का हाल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गिराज (80 वर्ष) पुत्र रामलाल, निवासी फरसो, जिला भरतपुर और प्रीतम पुत्र प्यारे लाल, निवासी सेवा कुरवारियां, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। वहीं, सपना, गीता, भजनलाल, प्रेमवती और चंद्रकला सहित कुल 36 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ से कुछ यात्रियों को नाजुक हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।

नींद का झोंका बना हादसे का कारण

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह जिला अस्पताल पहुँचे और घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों के उपचार में कोई कमी न बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि भरतपुर डिपो के चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

बाइट- सूरज चंद्र, श्रद्धालु, भरतपुर।

बाइट- प्रणय सिंह, जिलाधिकारी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!