Breaking News

फर्रुखाबाद: माँ हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, ओ.टी. से निकले गुंडे।

फर्रुखाबाद: माँ हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, ओ.टी. से निकले गुंडे।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के बजरिया स्थित माँ हॉस्पिटल में एक प्रसूता की संदिग्ध मौत के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। अनियमितताओं के चलते जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑपरेशन थियेटर को सील करने की कार्रवाई शुरू की, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। ओ.टी. के अंदर 10 से 15 युवक बंद पाए गए।

मृतक प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सुषमा सिंह ने अस्पताल में हंगामे के दौरान उन्हें डराने-धमकाने के लिए बाहर से किराए के गुंडे बुलाए थे। परिजनों का कहना है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही डॉक्टर ने इन युवकों को ऑपरेशन थियेटर में बंद कर छिपा दिया था। पीड़ितों का आरोप है कि ये गुंडे किसी बड़ी मारपीट की घटना को अंजाम देने के इरादे से वहां मौजूद थे।

सूचना पर भारी पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद ओ.टी. का दरवाजा खुलवाया गया, जहां से एक-एक कर सभी युवकों को बाहर निकाला गया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में इन लोगों को वहां से निकाल तो दिया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि गुंडों को संरक्षण देने वाली डॉक्टर और खुद उन युवकों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जांच तेज कर दी है। स्थानीय लोगों ने अब डॉक्टर सुषमा सिंह और उनके अस्पताल प्रशासन पर तत्काल प्रभाव से कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के इस खौफनाक सच ने पूरे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!