Breaking News

सहसवान: खंड विकास अधिकारी और सीडीपीओ के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी, ब्लॉक में नारेबाजी से मचा हड़कंप।

सहसवान: खंड विकास अधिकारी और सीडीपीओ के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी, ब्लॉक में नारेबाजी से मचा हड़कंप।

सहसवान, बदायूं। अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। खंड विकास अधिकारी और सीडीपीओ के कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने ब्लॉक परिसर और सीडीपीओ कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति अपना कड़ा विरोध जताया।

आक्रोशित किसानों का कहना है कि 9 जून को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में मौजूद होने के बावजूद उन्होंने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया था। इस उपेक्षापूर्ण रवैये से नाराज होकर यूनियन के नेताओं ने शाम चार बजे से ही ब्लॉक परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह दस बजे से ही बड़ी संख्या में हरी टोपी पहने किसान तहसील परिसर में जमा हुए और पैदल मार्च करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।

ब्लॉक मुख्यालय पर जब किसानों को खंड विकास अधिकारी नहीं मिले, तो उन्होंने वहां जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने ब्लॉक से संबंधित अपनी समस्याएं एडीओ पंचायत को सौंपने के बाद सीडीपीओ कार्यालय का रुख किया, लेकिन वहां भी अधिकारी नदारद मिले। सीडीपीओ कार्यालय में भी किसानों ने नारेबाजी की और जब तक उन्हें सरकारी वितरण का पूरा लेखा-जोखा नहीं मिल गया, वे वहां से नहीं हटे।

तहसील परिसर में आयोजित पंचायत में यूनियन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा। साथ ही, यह निर्णय लिया गया कि गुरुवार को यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल बदायूं पहुंचकर सीडीओ से मुलाकात करेगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

किसानों ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक लापरवाह अधिकारी को दो-दो ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार क्यों दिया गया है? उन्होंने तर्क दिया कि गांवों के विकास का रास्ता ब्लॉक से ही होकर गुजरता है, लेकिन अधिकारियों की गैर-मौजूदगी से विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। इस धरना प्रदर्शन में रामा शंकर शंखधार, अमरपाल सिंह यादव, रन सिंह, पप्पू यादव, राजेश्वर सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, नाथू सिंह यादव, महिपाल सिंह यादव, दिनेश यादव, संजीव यादव, राजवीर शर्मा, अजय वीर सिंह यादव, शाहिद अली, अख्तर खान सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!