Breaking News

बिसौली: अवैध खनन पर एसडीएम का कड़ा प्रहार, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज; विभागीय मिलीभगत की जांच शुरू।

बिसौली: अवैध खनन पर एसडीएम का कड़ा प्रहार, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज; विभागीय मिलीभगत की जांच शुरू।

आई एम खान 

बिसौली: अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सोमवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) साईं आश्रित शाख मुरी ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में फैजगंज बेहटा पुलिस को सौंपकर सीज करा दिया गया। एसडीएम की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एसडीएम साईं आश्रित शाख मुरी ने मीडिया से वार्ता करते हुए स्पष्ट किया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ उनका रुख पूरी तरह सख्त है और ऐसे माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की छापेमारी जारी रखने की चेतावनी दी है।

इस कार्रवाई के दौरान एक गंभीर पहलू भी सामने आया है। एसडीएम ने इस बात की प्रबल आशंका जताई है कि कुछ पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी अवैध खनन की इन गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने इन संदिग्ध अधिकारियों और कर्मचारियों की गोपनीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन की इस सख्ती से स्पष्ट हो गया है कि अवैध खनन के साथ-साथ इसमें शामिल विभागीय मिलीभगत को भी अब पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!