Breaking News

शाहजहाँपुर: डीआईजी अजय साहनी ने लिया भर्ती परीक्षा का जायजा, अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के सख्त निर्देश।

शाहजहाँपुर: डीआईजी अजय साहनी ने लिया भर्ती परीक्षा का जायजा, अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के सख्त निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अजय साहनी ने सोमवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे। डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी सहित तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण से पूर्व डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर सलामी ली और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा का वातावरण पूरी तरह पारदर्शी और अनुशासित होना चाहिए। डीआईजी ने अधिकारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता के प्रति आगाह करते हुए प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

डीआईजी ने कड़े निर्देश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों या अनुचित साधनों के प्रयोग में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भ्रमणशील पुलिस टीमों को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की इस मुस्तैदी से परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को और मजबूती मिली है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!