Breaking News

बिसौली: संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

बिसौली: संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मुख्य रूप से भूमि विवाद, विद्युत विभाग, पुलिस और विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा रहा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने जनसुनवाई करते हुए तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष 24 शिकायतों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार मो. हारिस खान और पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!