Breaking News

शाहजहाँपुर: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, खाते में भेजी गई ₹21 हजार की प्रोत्साहन राशि।

शाहजहाँपुर: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, खाते में भेजी गई ₹21 हजार की प्रोत्साहन राशि।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को आयोजित ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह’ में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मेधावियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की जिला स्तरीय टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाले कुल 20 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी के बैंक खाते में कोषागार के माध्यम से ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गई। इसके अतिरिक्त, सभी मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ‘वर्ल्ड पावर मेड इजी’ पुस्तक भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी उत्कृष्ट द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने कहा कि मेधा का सम्मान न केवल विद्यार्थियों को नई ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!