Breaking News

कासगंज: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मेधावियों और वयोवृद्धों को किया सम्मानित।

कासगंज: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मेधावियों और वयोवृद्धों को किया सम्मानित।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्धों को सम्मानित कर उन्हें समाज की अमूल्य धरोहर बताया गया, वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, एडवोकेट शारदा प्रसाद सक्सेना, डॉ. विद्युतलता कुलश्रेष्ठ और कार्यक्रम अध्यक्ष मुकुल मान सिंह ने भगवान चित्रगुप्त की आरती एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन की शुरुआत में बाल कलाकार अक्षरा सक्सेना और वैष्णवी सक्सेना की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य निधि हैं, जिनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। वहीं, मेधावी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में संस्कार और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करते हैं। विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश सक्सेना ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

समारोह में समाज के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इनमें युवा शिक्षक डॉ. नीरज सक्सेना, आलोक सक्सेना और युवा व्यापारी शांतनु चौधरी प्रमुख रहे। साथ ही समाज के वयोवृद्ध मोहनलाल सक्सेना, भरत लाल सक्सेना, सुरेशचंद्र सक्सेना, यतेंद्र प्रकाश कुलश्रेष्ठ, नरेश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, उमाशंकर प्रधान सहित शोभावती सक्सेना, राजरानी सक्सेना, राधा सक्सेना, उमा सक्सेना एवं विनोद कुमारी कुलश्रेष्ठ को भी सम्मानित किया गया। वहीं मेधावी छात्रों में सभ्रांत सक्सेना, देवांश सिन्हा, नैना जौहरी, तन्मय सक्सेना, विभूति जौहरी, कुनाल जौहरी, वंश सक्सेना, वंशिका सक्सेना, अग्रिम सक्सेना और अक्षांश सक्सेना को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना, धर्मेंद्र जौहरी, राकेश शरण सक्सेना, किशोरी लाल सक्सेना, विनोद सक्सेना, अचिंत सक्सेना, डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, डॉ. संजय सिन्हा, हरीश जौहरी, आरके सक्सेना, आदित्य शरण सक्सेना, विजय सक्सेना, नवीन सक्सेना, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र सक्सेना, तरुण जौहरी, अध्यापक दीपक सक्सेना, केके सक्सेना, अजय सक्सेना सनी, अमित सक्सेना, अलोक कुलश्रेष्ठ, विजय सक्सेना, लवनीश गहराना, आशीष सक्सेना, अरविन्द सक्सेना, दीपक सक्सेना, यतेंद्र कुलश्रेष्ठ, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रशांत सक्सेना, अंशुल जौहरी समेत साधना जौहरी, किरण सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अरुणा जौहरी, पूजा सक्सेना, नीतू सक्सेना, विन्दु सक्सेना, सरिता कुलश्रेष्ठ, उपासना सक्सेना, सोहित सक्सेना व अंश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!