Breaking News

कासगंज: बेकाबू डीसीएम ने बुग्गियों को रौंदा, एक भैंसे की मौत, दो चालक गंभीर रूप से घायल।

कासगंज: बेकाबू डीसीएम ने बुग्गियों को रौंदा, एक भैंसे की मौत, दो चालक गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के अंतर्गत कादरगंज रोड पर मंगलवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित डीसीएम ने तीन भैंसा-बैल बुग्गियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गनेशपुर निवासी बुग्गी चालक अपनी-अपनी बुग्गियों से बूढ़ी गंगा से बालू लेने जा रहे थे। कादरगंज रोड पर स्थित ताज ईंट भट्ठे के पास पहुँचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुग्गी चालक गवदेश और अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बिलाल को हल्की चोटें आईं। हादसे में गवदेश के एक भैंसे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, अन्य दो बैल बुरी तरह चोटिल हो गए और बुग्गियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीसीएम और बुग्गियों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!