Breaking News

बिसौली: तहसील बार एसोसिएशन और तहसीलदार के बीच गतिरोध समाप्त, सामान्य कामकाज पर बनी सहमति।

बिसौली: तहसील बार एसोसिएशन और तहसीलदार के बीच गतिरोध समाप्त, सामान्य कामकाज पर बनी सहमति।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन के हाल में मंगलवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद अधिवक्ताओं और तहसीलदार बिसौली के बीच चल रहा गतिरोध सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हो गया। इस समाधान के साथ ही तहसील में न्यायिक कार्य सुचारू रूप से चलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

बैठक के दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में उनके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सभी विधिक एवं प्रशासनिक कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता और आपसी सहयोग की भावना के साथ संपन्न कराया जाएगा। तहसीलदार के इस सकारात्मक आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त करते हुए विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर खुशी जाहिर की। बैठक में जोर दिया गया कि आपसी संवाद और बेहतर समन्वय से ही न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाया जा सकता है, जिससे आम जनता को बिना किसी बाधा के बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून के बाद से तहसील के सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित किए जाएंगे और भविष्य में आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर गजेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, रविंद्र पाल, प्रेमशंकर यादव, अभीक्ष पाठक, सुधारक सक्सेना, राजेश भारद्वाज, मुकेश कुमार, सुमित पाठक, केपी सिंह, अबरार खान, बलवीर सिंह, मो. जावेद खां, भविष्य सिंह, रंजीत सिंह, विवेक यादव और विदित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!