Breaking News

उतरौला: ईद-उल-अज़हा के मौके पर पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने दी बधाई, भाईचारे और एकता का दिया संदेश।

उतरौला: ईद-उल-अज़हा के मौके पर पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने दी बधाई, भाईचारे और एकता का दिया संदेश।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

उतरौला (बलरामपुर)। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व पर अपने क्षेत्र का दौरा किया और लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने समाज में अमन, भाईचारे और आपसी मोहब्बत को बढ़ावा देने का आह्वान किया। हसीब खान ने कहा कि यह त्योहार त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है, और हमें समाज में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए।

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान हसीब खान ने कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। उन्होंने श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुफ्ती मसीहुद्दीन और गौसिया अरबी कॉलेज उतरौला के प्रिंसिपल मौलाना बैतुल्लाह से विशेष भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी एजाज भाई, सिकंदर कुरैशी, इकौना से भावी प्रत्याशी राजेश शुक्ला तथा बलरामपुर सदर से भावी प्रत्याशी कृष कुमार गिहार से मिलकर सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें अनवर खान, इंद्रजीत भारती, रहमान सिद्दीकी, साबिर खान, सलीम भाई, कल्लन भाई और रेनू प्रमुख थे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच पहुंचे हसीब खान ने सभी को गले लगाकर ईद की खुशियां साझा कीं और क्षेत्र की खुशहाली के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!