Breaking News

बलरामपुर: मामूली विवाद में मारपीट के बाद युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम।

बलरामपुर: मामूली विवाद में मारपीट के बाद युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

उतरौला (बलरामपुर)। तहसील क्षेत्र के अहरौला गांव में बीते दिनों घूमने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए धनराज मौर्य की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने गांव में गहरा शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है। मारपीट की इस घटना में घायल हुई एक अन्य महिला, मीना देवी का इलाज अभी भी जारी है।

जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और उतरौला-बस्ती मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी प्रशासन से दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उतरौला और गैंडास बुजुर्ग थाने की पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। बाद में स्थानीय विधायक राम प्रताप वर्मा और चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति व्यक्त की और सड़क से जाम हटाया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और अब तक पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …