Breaking News

बिसौली में खिदमत की मिसाल: ईद-उल-अजहा पर तंजीम अब्दे मुस्तफा ने नमाजियों और राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत।

बिसौली में खिदमत की मिसाल: ईद-उल-अजहा पर तंजीम अब्दे मुस्तफा ने नमाजियों और राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत।

आई एम खान 

बिसौली। चिलचिलाती धूप, उमस और भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनमानस को राहत पहुंचाने के मकसद से सामाजिक संस्थाओं ने कदम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में ईद-उल-अजहा के मुकद्दस मौके पर ‘तंजीम अब्दे मुस्तफा’ की जानिब से स्थानीय ईदगाह मैदान के पास ठंडे और मीठे शरबत की छबील लगाई गई। इस नेक काम के जरिए तंजीम के सदस्यों ने न सिर्फ तपती धूप से बेहाल राहगीरों की प्यास बुझाई, बल्कि निस्वार्थ सेवा भाव की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश की।

ईद की सुबह जैसे ही अकीदतमंद ईदगाह मैदान में नमाज अदा कर लौट रहे थे, वैसे ही वहां मौजूद तंजीम के कार्यकर्ताओं ने बेहद अदब और एहतराम के साथ उन्हें ठंडा शरबत पेश किया। इस शिद्दत की गर्मी में नमाजियों और राहगीरों ने शीतल पेय पीकर बड़ी राहत महसूस की और इस समाजी खिदमत के लिए तंजीम के इस प्रयास की सराहना की।

पुण्य के इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तंजीम के सभी पदाधिकारियों और नौजवानों ने पूरे जज्बे के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से अल्ताफ अंसारी, मोहसिन अंसारी, हसनैन अंसारी, शाहरुख अंसारी, तौफीक अहमद, जमाल अख्तर, कमाल अख्तर, जावेद अहमद, मुबीन अहमद, शादाब क़ादरी, बिलाल अंसारी, अल फैज खान, अब्दुल कादिर खान और शोऐब अंसारी आदि मुस्तैदी के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!