Breaking News

व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नाबालिगों से काम कराया तो खैर नहीं, 10 दिन बाद चलेगा बड़ा चेकिंग अभियान।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नाबालिगों से काम कराया तो खैर नहीं, 10 दिन बाद चलेगा बड़ा चेकिंग अभियान।

बदायूं। जनपद में बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला श्रम बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद के सभी उद्यमियों, व्यापारियों और दुकानदारों को कड़ा संदेश दिया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी प्रतिष्ठान संचालक अपने यहाँ नाबालिग बच्चों से कार्य न कराए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 10 दिनों के भीतर सभी व्यापारी बाल श्रम को पूरी तरह बंद कर दें, क्योंकि इसके बाद पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यदि किसी भी दुकान, होटल या व्यापारिक प्रतिष्ठान पर नाबालिग बच्चा काम करता हुआ पाया गया, तो संबंधित संचालक के खिलाफ तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसी बैठक के दौरान सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद बदायूँ में वर्तमान में लगभग 2 लाख 47 हजार निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, जिन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत जिले के 254 व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान ईपीएफ में पंजीकृत किए जा चुके हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग सहित श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!