Breaking News

सहसवान: रहस्यमय हालात में सरसोता कुंड में तैरता मिला लापता युवक का शव, कोहराम। 

रहस्यमय हालात में सरसोता कुंड में तैरता मिला लापता युवक का शव, कोहराम। 

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरसोता कुंड में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घाट किनारे शव उतराता देख राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना सहसवान कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकाला और शिनाख्त की कोशिशें शुरू कीं।

ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था मृतक

काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी जितेंद्र (23 वर्ष) पुत्र लीलाधर के रूप में हुई। युवक की शिनाख्त होते ही पुलिस ने तत्काल उसके परिवार को सूचित किया, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन सहसवान पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र मंगलवार शाम को अपने घर से जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर स्थित अपनी ससुराल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और बुधवार सुबह उसका शव सरसोता कुंड में बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव सरसोता कुंड तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!