Breaking News

बिसौली एसबीआई कृषि वाणिज्यिक शाखा में ग्राहक सम्मेलन और भंडारे का आयोजन, क्षेत्रीय प्रबंधक ने समझाए बैंक के उद्देश्य।

बिसौली एसबीआई कृषि वाणिज्यिक शाखा में ग्राहक सम्मेलन और भंडारे का आयोजन, क्षेत्रीय प्रबंधक ने समझाए बैंक के उद्देश्य।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कृषि वाणिज्यिक शाखा में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर एक भव्य विशेष ग्राहक सम्मेलन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, नगर के संभ्रांत नागरिकों और बड़ी संख्या में खाताधारकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने बैंक और ग्राहकों के बीच मजबूत रिश्तों पर विशेष जोर दिया।

क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस विशेष सम्मेलन को आयोजित करने का मुख्य मकसद सीधे ग्राहकों से संवाद स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की शिकायतों, सुझावों और उनकी जरूरतों को करीब से समझकर ही बैंक अपनी सेवाओं को और अधिक बेहतर व आधुनिक बना सकता है। इससे न केवल ग्राहकों का बैंकिंग अनुभव सुखद होगा, बल्कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में भी बैंक प्रबंधन को बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से लोगों से सीधा संपर्क साधकर उपभोक्ताओं के भीतर बैंक की नीतियों और सुरक्षा को लेकर विश्वास को और ज्यादा मजबूत बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि और अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज माहेश्वरी, दंत चिकित्सक डॉ. संजय, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अल्ताफ हुसैन, एसडीएम के स्टेनो जहीर आलम, एडवोकेट राजेश भारद्वाज, एडवोकेट मुकेश, एडवोकेट आनंद प्रकाश बंटी, कोल्ड स्टोरेज स्वामी केशव अग्रवाल, जतिन अग्रवाल और रजत वार्ष्णेय शामिल रहे। इन सभी के साथ स्थानीय नागरिकों और बैंक कर्मचारियों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों, संभ्रांत नागरिकों और बैंक के सम्मानित ग्राहकों का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!