Breaking News

दर्दनाक हादसा: चहनियां में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, ग्रामीणों का हंगामा।

दर्दनाक हादसा: चहनियां में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, ग्रामीणों का हंगामा।

आकाश शर्मा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरेरा के समीप हाईवे पर शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब फूलपुर गांव के निवासी 48 वर्षीय श्रीराम राम अपने चचेरे भाई किशन कुमार के साथ चहनियां बाजार से तिरपाल खरीदकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरेरा हाईवे पर चहनियां की तरफ जा रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों भाइयों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा।

सड़क दुर्घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर व निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, वहीं दुर्घटना का कारण बने ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाने ले आया गया है। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी जैसे ही मृतकों के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!