Breaking News

बदायूँ में अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार: चार वाहन सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप।

बदायूँ में अवैध खनन पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार: चार वाहन सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप।

संवाददाता, शिवेन्द्र यादव 

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। खनन विभाग की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी करते हुए अवैध मिट्टी, गिट्टी और बजरफुट के परिवहन में लगे चार वाहनों को सीज किया है। खनन विभाग की इस औचक कार्रवाई से पूरे जिले के खनन माफियाओं में खौफ का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, खनन अधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ककौड़ा गांव के जंगलों में छापेमारी की, जहाँ से अवैध खनन में लिप्त एक रैपर मशीन और एक सोनालिका ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर सीज किया गया। इसके उपरांत टीम ने थाना बिल्सी क्षेत्र के अंबियापुर चौराहे पर घेराबंदी कर बिना वैध प्रपत्रों के गिट्टी ले जा रहे एक डंपर को जब्त किया। कार्रवाई का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जिसमें बिसौली-आसफपुर रोड पर बिना प्रपत्र के बजरफुट का परिवहन करते हुए एक अन्य डंपर को पकड़कर संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि बाबू पंकज कुमार और विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, थाना कुंवर गांव और बिनावर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान खनन माफिया विभाग की गाड़ी को देखकर अपने वाहनों सहित भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र में जिला प्रशासन की तत्परता की व्यापक चर्चा हो रही है और अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!