Breaking News

बिसौली के श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा, समर कैंप में बिखेरे कला के रंग।

बिसौली के श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा, समर कैंप में बिखेरे कला के रंग।

आई एम खान 

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन नन्हे बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मकता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य रूप से कक्षा एक से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस सत्र में आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस और इंग्लिश स्पीकिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षिका श्वेता शर्मा के कुशल निर्देशन में संचालित इन कक्षाओं के दौरान बच्चों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि भविष्य के लिए उपयोगी कौशल भी सीखे।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षिका सुंदरी विनीता, स्वाती सक्सेना, दिव्या चौहान, सिम्मी, रीता, नीलोफर, चेतना, नीलम, शगुफ्ता, सुरभि मिश्रा, कुमकुम मिश्रा और अर्चना रस्तोगी के मार्गदर्शन में बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से सजावट का बेहतरीन सामान तैयार किया। क्ले मॉडलिंग सत्र में बच्चों ने अपनी उंगलियों के जादू से मिट्टी के शिवलिंग, श्री गणेश जी की प्रतिमाओं सहित विभिन्न प्रकार के फल और फूलों की मनमोहक आकृतियां बनाईं। इसके साथ ही इंग्लिश स्पीकिंग और डांस की कक्षाओं में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर आदित्य, अंश गौतम, आराध्या, अदनान खान, अक्षिता, अरकान रजा, अनिका शर्मा, अनिकेत, अनुष्का, अभि गौतम, अभय शर्मा, अभिषेक, अविरल, भावना, भविष्य वार्ष्णेय, ब्रह्मा कुमारी, दीपक पाल, कार्तिक, कुणाल यादव, माधव, मुदस्सिम, नमन पाठक, पायल यादव, प्रशांत पाठक, रुद्रांश, रचित, राधिका, रिया, सफिया बी और सुरेश प्रताप सिंह जैसे छात्र-छात्राओं की सक्रिय मौजूदगी रही। प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों में सीखने की जो ललक और प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, वह अत्यंत सुखद है। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!