Breaking News

सहसवान विधानसभा से अधिवक्ता गजेंद्र यादव ने पेश की दावेदारी, बोले- यह पीडीए के सम्मान की लड़ाई।

सहसवान विधानसभा से अधिवक्ता गजेंद्र यादव ने पेश की दावेदारी, बोले- यह पीडीए के सम्मान की लड़ाई।

सहसवान (बदायूँ)। जनपद की 113-सहसवान विधानसभा सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। युवा जननेता, समाजसेवी और अधिवक्ता गजेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सोमवार, 11 मई 2026 को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के सम्मान, वाजिब हिस्सेदारी और उनके संवैधानिक अधिकारों की एक निर्णायक लड़ाई साबित होगा।

जिला पंचायत वार्ड-21 रसूलपुर कलाँ के सदस्य गजेंद्र यादव ने स्थानीय राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्षों से सहसवान की मेहनतकश जनता, किसानों, नौजवानों और उपेक्षित वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब यहाँ की जनता अपने राजनीतिक अधिकारों और सम्मान के लिए पूरी तरह जाग चुकी है। समाजवादी आंदोलन को सामाजिक न्याय और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की विचारधारा प्रदेश में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है और सहसवान भी इसी बदलाव का गवाह बनेगा।

अधिवक्ता यादव ने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सहसवान की जनता अब परिवारवाद और उपेक्षा की राजनीति से ऊब चुकी है। क्षेत्र को अब जमीनी संघर्ष, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर, किसान सम्मान और सामाजिक बराबरी की राजनीति की तलाश है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि समाजवादी पार्टी नेतृत्व उन्हें सेवा का अवसर देता है, तो वे सहसवान को विकास और जनसम्मान की एक नई पहचान दिलाएंगे।

उन्होंने अपनी दावेदारी को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के बजाय समाज की सामूहिक आवाज़ बताते हुए कहा कि अब विधानसभा में गरीब की ताकत और नौजवानों के संघर्ष की हुंकार गूंजेगी। गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि उनके चुनावी एजेंडे में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जर्जर सड़कों की स्थिति में सुधार लाना मुख्य मुद्दा रहेगा।

इस प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शोएब नकवी, अगा कल्याण सिंह यादव, कप्तान सिंह यादव और सोमेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। भारी संख्या में जनसमूह और समर्थकों की उपस्थिति ने क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव के मजबूत संकेत दिए हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …