Breaking News

झूठी एफआईआर के खिलाफ भाकियू का हुंकार, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना।

झूठी एफआईआर के खिलाफ भाकियू का हुंकार, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम ओझा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और ग्रामीणों पर दर्ज हुए कथित झूठे ‘हरिजन एक्ट’ के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को धरने के तीसरे दिन भी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून का हम पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, उसके खिलाफ यह जंग जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को थाना बिनावर में सदर तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली समेत सात अन्य लोगों पर झूठा मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने मांग की कि गांव में खुली जांच कराई जाए ताकि असलियत सबके सामने आ सके।

राजेश कुमार सक्सेना ने दावा किया कि उन्होंने स्वयं गांव की जाटव बस्ती में घर-घर जाकर जानकारी जुटाई है, जिसमें सभी आरोपी निर्दोष पाए गए हैं। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी जिला और पुलिस प्रशासन अभी तक मामले की सही जांच नहीं कर पाया है और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है।

मंडल प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 15 तारीख को संगठन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी रणनीति का निर्णय लिया जाएगा और यदि प्रशासन ने तब तक कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया, तो संगठन बड़े आंदोलन का ऐलान करेगा। इस दौरान धरना स्थल पर पप्पू सैफी, सुरेश दीवान, ब्रिजपाल, भगवानदास, ईसार अली, साबिर हुसैन, हरचरन सिंह, कैलाश, प्रेमराज, सगन अली, शाह आलम, कैसर अली, लेखराज और छात्रपाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!