Breaking News

शाहजहाँपुर: पत्नी के प्रेमी को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।

शाहजहाँपुर: पत्नी के प्रेमी को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में अपनी पत्नी के प्रेमी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, 8 मई की रात करीब 12:30 बजे पुलिस टीम ग्राम पलहराई के पास गंगा एक्सप्रेस-वे की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, जिसकी पहचान अवनीश सिंह पुत्र नरवीर के रूप में हुई। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलने के कारण वह गिर गया और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कांस्टेबल शुभम सैनी बाल-बाल बचे, उनके हाथ को छूते हुए गोली निकल गई।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अवनीश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, एक एंड्रॉयड फोन और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 6 मई को अमित नामक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके सिर में गोली मारी गई थी।

जांच के दौरान घायल अमित की जेब से एक लाख रुपए बरामद हुए थे और यह तथ्य सामने आया कि अमित का एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति अवनीश नोएडा में रहता था और शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था, जिसने शक के आधार पर इस वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस के संपर्क से बाहर हो गया था, जिसे पकड़ने के लिए थाना जलालाबाद और एसओजी (SOG) टीम को लगाया गया था। मुठभेड़ में घायल हुए कांस्टेबल और आरोपी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!