Breaking News

लखीमपुर खीरी: राजापुर चौकी इंचार्ज पर लगा मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

लखीमपुर खीरी: राजापुर चौकी इंचार्ज पर लगा मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी: जनपद में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहाँ एक युवक ने राजापुर चौकी इंचार्ज पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़ित अंकित गौतम ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।

घटना के अनुसार, 8 मई की रात अंकित एक विवाह समारोह से वापस लौट रहा था, तभी महिला थाना के सामने कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे राजापुर चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बिना पूरे मामले की जानकारी लिए पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

पीड़ित अंकित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पहले उसे गंदी-गंदी गालियाँ दीं और फिर लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। इतना ही नहीं, डंडे से हमला किए जाने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित का यह भी कहना है कि जब उसने इस दुर्व्यवहार का विरोध किया, तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल युवक ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और अब सभी की नजरें पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!