Breaking News

वजीरगंज: पुण्यतिथि पर सुमित वार्ष्णेय ने दिखाई दरियादिली, विकलांग आश्रम को दान किया फ्रीजर।

बच्चों को भोजन व फल वितरित कर मनाई गई स्वर्गीय जय जय वार्ष्णेय की पुण्यतिथि।

वजीरगंज, (बदायूँ)। नगर पंचायत वजीरगंज में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली है। यहाँ स्वर्गीय जय जय वार्ष्णेय की पुण्यतिथि और उनकी नातिन के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार द्वारा विकलांग आश्रम के बच्चों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए गए हैं।

स्वर्गीय जय जय वार्ष्णेय के पुत्र सुमित कुमार वार्ष्णेय ने अपने पिता की स्मृति में वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम को एक बड़ा फ्रीजर भेंट किया। इस अवसर पर न केवल भौतिक सहायता दी गई, बल्कि आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों को भरपेट भोजन कराया गया और फल व मिठाइयां वितरित की गईं। अपने बीच इस तरह का आयोजन देख आश्रम के बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें खुशी का माहौल दिखाई दिया।

आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने वार्ष्णेय परिवार के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए सुमित कुमार वार्ष्णेय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बच्चों के लिए ठंडा पानी उपलब्ध होना किसी वरदान से कम नहीं है। यह फ्रीजर आश्रम के बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने में बेहद मददगार साबित होगा। इस दौरान नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सुमित वार्ष्णेय के इस कदम की प्रशंसा की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …