Breaking News

दोस्ती के रिश्ते का खौफनाक अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, पुलिस ने हरदोई से दबोचा।

दोस्ती के रिश्ते का खौफनाक अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, पुलिस ने हरदोई से दबोचा।

बदायूँ। जनपद में दोस्ती के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी को पड़ोसी जनपद हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल किया गया अवैध असलहा भी बरामद कर लिया गया है।

पूरी घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अलापुर-बुधवाई मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम आसपुर निवासी आतिफ और रवि उर्फ रामसच्चे के बीच काफी समय से गहरी दोस्ती थी, लेकिन बीते दिनों किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसी विवाद के चलते आरोपी रवि ने आतिफ पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे आतिफ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जिले की सीमा पार कर गया और हरदोई जनपद के थाना सवायजपुर क्षेत्र में जाकर छिप गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन किया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि उर्फ रामसच्चे को हरदोई से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!