Breaking News

सहावर में गृहक्लेश का खौफनाक अंत: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दस माह पहले हुई थी शादी।

सहावर में गृहक्लेश का खौफनाक अंत: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दस माह पहले हुई थी शादी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सहावर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, इस आत्मघाती कदम के पीछे गृहक्लेश की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मृतक अजय का अपनी पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस कहासुनी से नाराज होकर अजय ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि अजय और पूनम की शादी महज दस माह पूर्व ही हुई थी। वैवाहिक जीवन की शुरुआत के कुछ समय बाद ही इस दुखद घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का पूरी तरह स्पष्टीकरण हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!