Breaking News

संपत्ति विवाद में पिता की मौत, बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संपत्ति विवाद में पिता की मौत, बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के केलरगंज में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के विवाद में कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को मृतक सतीशचन्द्र गुप्ता की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र शोभित कुमार और पुत्रवधू संपत्ति के लिए लगातार सतीशचन्द्र को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर सतीशचन्द्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में थाना तिलहर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:05 बजे मुखबिर और निगरानी के माध्यम से आरोपी शोभित कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष) को लकड़ी की टाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल, उपनिरीक्षक रमेश कुमार वर्मा तथा आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …