Breaking News

गंगा सप्तमी पर सोरों में भक्ति की बयार, हरि की पैड़ी पर हुआ भव्य पूजन-अर्चना। 

गंगा सप्तमी पर सोरों में भक्ति की बयार, हरि की पैड़ी पर हुआ भव्य पूजन-अर्चना। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित हरि की पैड़ी, वराह मंदिर परिसर में गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन बड़े श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मां गंगा, भगवान वराह और महाराज भगीरथ का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए गंगा लहरी का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

इसके उपरांत वराह मंदिर में छप्पन भोग का भव्य आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का संचालन गंगा सभा के महामंत्री ओम दर्शन ‘बबलू’ मोहल्लेदार के नेतृत्व में किया गया।

तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि गंगा सप्तमी का सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। मां गंगा की कृपा से जीवन में शुद्धता और समृद्धि का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने लोगों से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!