Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

आई एम खान 

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का संचालन महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में किया गया।

शनिवार को आयोजित इस अभियान में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका और महिला कांस्टेबल कृष्णा ने गांव पहुंचकर महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता हेल्पलाइन—की विस्तृत जानकारी दी।

महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक और सजग रहने के साथ-साथ उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!