Breaking News

बिसौली: कृषि योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होगी अनिवार्य।

कृषि योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होगी अनिवार्य।

आई एम खान 

बिसौली। आने वाले समय में किसानों को कृषि से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा। जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं होगी, वे खाद-बीज, सम्मान निधि और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी जैसी सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं।

सरकार द्वारा किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पहल से न केवल योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचेगा, बल्कि कृषि ऋण और सब्सिडी वितरण प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी।

तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (जनसेवा केंद्र) की मदद ली जा रही है, जहां किसान आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड, खतौनी और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराएं।

साथ ही, यदि किसी किसान को पंजीकरण में कोई परेशानी आती है, तो वह अपने क्षेत्र के लेखपाल या कानूनगो से संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!