Breaking News

सहसवान: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल।

सहसवान, बदायूं। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर टप्पा अहमदनगर के सामने साइकिल से जा रहे 62 वर्षीय वीरपाल पुत्र बाबूराम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में बाइक सवार विकास पुत्र कल्लू (28 वर्ष) निवासी सुरजनपुर थाना बिसौली तथा पूजा पत्नी अमित भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद वीरपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!