Breaking News

बसपा ने बाबा साहब जयंती को लेकर बनाई रणनीति, ‘लखनऊ चलो’ का आह्वान।

बसपा ने बाबा साहब जयंती को लेकर बनाई रणनीति, ‘लखनऊ चलो’ का आह्वान।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक नगर में आयोजित की गई, जिसमें 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां के आवास पर हुआ।

बैठक में ‘लखनऊ चलो’ अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रक्षपाल निवेश के सहसवान आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

मुख्य अतिथि जयपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी आरपी त्यागी की उपस्थिति में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तथा विधानसभा अध्यक्ष अनोखे लाल जाटव ने कहा कि 14 अप्रैल को लखनऊ में बाबा साहब की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और प्रदेश की जनता एक बार फिर बसपा की सरकार चाहती है।

बैठक में विधानसभा प्रभारी डॉ. लेखराज, अजय पाल गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, महासचिव दिनेश कुमार, सुरजीत सिंह तथा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गुलजार खान का भी स्वागत किया गया।

इस मौके पर करण सिंह, प्रधान दिनेश, डॉ. कुमार, अंजर खान, रामचंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!