Breaking News

उझानी के ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने ‘इंस्पायर मानक’ में रचा इतिहास।

रविश यादव व पराग पुष्प को मिला 10-10 हजार का पुरस्कार, वैज्ञानिक नवाचारों से बढ़ाया जिले का मान।

उझानी। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के विद्यार्थियों ने ‘इंस्पायर मानक’ पुरस्कार जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 11 के छात्र रविश यादव और कक्षा 10 के छात्र पराग पुष्प का जिला स्तर पर चयन हुआ, जिसके तहत दोनों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है।

यह पुरस्कार भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है। चयनित छात्रों को यह धनराशि उनके वैज्ञानिक मॉडल तैयार करने के लिए दी गई है।

रविश यादव ने “एडवांस नेल ट्रिमिंग डिवाइस” तथा पराग पुष्प ने “मेडी स्नेप – सिक्योर ओपनर फॉर वैक्सीन ग्लास ट्यूब” नामक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें नवप्रवर्तन की श्रेणी में सराहा गया।

बताया गया कि दोनों छात्रों ने सत्र 2025-26 में इस प्रतियोगिता के लिए अपना नामांकन कराया था। अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज विपिन आनंद ने दोनों छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!