Breaking News

बिसौली: नूरी रज़ा मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।

नूरी रज़ा मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।

आई एम खान 

बिसौली। कस्बा सैदपुर स्थित नूरी रज़ा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. शफीक उर रहमान बरकाती (उर्दू विभागाध्यक्ष, सिरसी डिग्री कॉलेज) ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन का सबसे अनमोल आभूषण है, जो न केवल उसके भविष्य को संवारती है बल्कि समाज में उसे सम्मान भी दिलाती है।

विशिष्ट वक्ता के रूप में मौजूद फरमान अब्बासी (रिसर्च स्कॉलर, एमजेपी यूनिवर्सिटी बरेली) ने कहा कि केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छा व्यवहार भी इंसान को महान बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उप निरीक्षक उमेद सिंह पोसवाल (थाना वजीरगंज), डॉ. तौसीफ रज़ा खान, नवेद सिद्दीकी (सीएचसी सैदपुर) तथा जीशान सिद्दीकी (एडमिनिस्ट्रेटर, के.के. कॉन्वेंट स्कूल) ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भी अच्छी उपस्थिति रही।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!