Breaking News

फर्रुखाबाद: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर।

फर्रुखाबाद: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन हो गया, जिससे जिला प्रशासन और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं जिला प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में भी गहरा शोक व्याप्त है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!