Breaking News

बिसौली: मंडी शुल्क चोरी पर कार्रवाई, लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़ी, 14 हजार जुर्माना वसूला।

बिसौली: मंडी शुल्क चोरी पर कार्रवाई, लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़ी, 14 हजार जुर्माना वसूला।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली में मंडी शुल्क की चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी समिति की सचल दल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी एक डीसीएम को पकड़ लिया। यह वाहन सुल्तानपुर से अमरोहा जा रहा था और आवश्यक मंडी शुल्क से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

एसडीएम/मंडी सभापति के निर्देश पर मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध डीसीएम को रोककर दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।

कार्रवाई करते हुए मंडी समिति ने व्यापारी पर 14 हजार रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) लगाया, जिसे अदा करने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया। मंडी सचिव ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिसौली मंडी को पिछले वित्तीय वर्ष में 5.42 लाख रुपये शमन शुल्क का लक्ष्य दिया गया था, जबकि सचल दल ने 9.26 लाख रुपये वसूलकर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की। वहीं इस्लामनगर मंडी में 4 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 5.79 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

इस दौरान मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …