Breaking News

बिसौली: गुदनी धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

बिसौली: गुदनी धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली क्षेत्र के बालाजी बलदेवधाम गुदनी में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्रातःकाल बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात बजरंग बाण और हनुमानाष्टक का पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

दिनभर भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में रामपुर से आए भजन गायक श्याम सखा और राजेश गौड़ ने अपने सुमधुर भजनों से धाम को गुंजायमान कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे।

इस अवसर पर संजीव गौड़, सुशील उपाध्याय, कौशल गुप्ता, मुकेश शर्मा, अनिल यादव, किशन यादव, मोहित उपाध्याय, सीटू उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!