Breaking News

रील को लेकर दो पक्षों में बवाल, पथराव व मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

रील को लेकर दो पक्षों में बवाल, पथराव व मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के ग्राम तालसपुर में सोशल मीडिया पर बनी एक वीडियो रील को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव और मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 21 मार्च की शाम करीब 6 बजे की है, जब तालसपुर गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच वीडियो रील को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव व मारपीट शुरू हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना रोरावर में मु0अ0सं0 92/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 125, 352, 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हाजी उर्फ मोहसीन पुत्र अशरफ, समीर पुत्र अशरफ, नदीम पुत्र महफूज़ तथा मेंहदी हसन पुत्र नुरहसन, सभी निवासी ग्राम तालसपुर, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जोगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक भानुप्रताप, कांस्टेबल दीपक एवं कांस्टेबल सुमित भारती की टीम द्वारा की गई।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!