Breaking News

दादों पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद।

दादों पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद।

अलीगढ़। थाना दादों पुलिस ने जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना दादों क्षेत्र में जुआ खेलते हुए फुरकान पुत्र अलीहसन निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा दादों, नूर मोहम्मद पुत्र अनवर खाँ निवासी चढ़ाई मोहल्ला कस्बा दादों तथा जकील अहमद उर्फ भोले पुत्र नन्ने खाँ निवासी गोला कुआ मेवाती कस्बा दादों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं 1100 रुपये नकद बरामद हुए।

इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 88/2026 धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त जकील अहमद उर्फ भोले का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना दादों में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उ0नि0 सचिन कुमार, 30नि0 नरेन्द्र सिंह, उ0नि0 आनन्दपाल सिंह तथा कां0 रोहित कुमार की टीम द्वारा की गई।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!