Breaking News

बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर नए उपकरण लगाए गए, गर्मियों में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति।

बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर नए उपकरण लगाए गए, गर्मियों में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के विद्युत उपकेंद्र बिसौली पर शनिवार को बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नए विद्युत उपकरण स्थापित किए गए। इन उपकरणों के लगने से आगामी गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

उप खंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नगर के सम्मानित उपभोक्ताओं के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से शटडाउन लेकर यह कार्य कराया गया। कार्य के दौरान कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिसकी सूचना उपभोक्ताओं को पहले ही सार्वजनिक रूप से दे दी गई थी।

उन्होंने कहा कि नए उपकरणों के स्थापित होने से विद्युत आपूर्ति प्रणाली और मजबूत होगी तथा गर्मियों में बढ़ने वाली बिजली की मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!